आध्यात्मिक विचार - 29-12-2010

अच्छे समय में बुद्धि सत-पथ पर होती है, बुरे समय में बुद्धि पथ-भ्रष्ट हो जाती है।

जब व्यक्ति का अच्छा समय होता है, उस समय व्यक्ति की बुद्धि सत-पथ पर होती है, तब यदि मन में बुरे विचार होते हैं तो वाणी और शरीर से तो सत्कर्म होता दिखाई देता है, परन्तु वास्तव में दुष्कर्म ही हो रहा होता है।

जब व्यक्ति का बुरा समय होता है, उस समय में बुद्धि पथ-भ्रष्ट हो जाती है, तब यदि मन में अच्छे विचार होते हैं तो वाणी और शरीर से तो दुष्कर्म ही होता दिखाई देता है, परन्तु वास्तव में सत्कर्म ही हो रहा होता है।